गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ में बृहस्पतिवार रात महराजगंज के विवेकानंद दुबे (32) ने पत्नी माधुरी (26) के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।

इसके बाद ऑटो चलाने का फैसला किया। लेकिन इसके बाद भी बहुत कुछ नहीं बदल पाया। ऑटो की किस्त भरना भी विवेकानंद के लिए मुश्किल हो गया था। पारिवारिक विवाद के बीच ही आर्थिक तंगी से विवेकानंद पूरी तरह से टूट गए और पत्नी के साथ जीवन को ही समाप्त कर दिया।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि माधुरी किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। किसी के घर पर भी उसे आना जाना पसंद नहीं था। वह अपने घर में ही रहती थी। उनके पति विवेकानंद का भी यही हाल था। वह सुबह निकलने के बाद रात में ही आते थे।
कर्ज से परेशान था बेटा: पिता
मृत विवेकानंद के पिता दीनानाथ ने बताया कि बेटा गलत लोगों की संगत में आ गया था। कर्ज से आर्थिक तंगी में था और काफी परेशान था। बृहस्पतिवार शाम में बात हुई थी, लेकिन इस बात की आशंका नहीं थी कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। पारिवारिक विवाद के मसले पर पिता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


- 15 नवंबर 2022 : शाहपुर इलाके में दो बेटियों मान्या, मानवी के साथ पिता जितेंद्र ने खुदकुशी कर ली थी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीनों ने आत्मघाती कदम उठाया था।
- 14 नवंबर 2022 : गोरखनाथ इलाके के जनप्रिय विहार कॉलोनी में मां सरोज देवी व बेटे मनीष राव ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली थी। पारिवारिक विवाद में दोनों ने खुदकुशी की थी।
- आठ दिसंबर 2015- खोराबार के पोछिया ब्रम्ह स्थान केवटान टोला निवासी दिलीप निषाद ने अपनी पत्नी माया और 10 माह के बच्चे लकी के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पत्नी व बेटे का शव बिस्तर में था। उसी कमरे में दिलीप भी फांसी से लटका था।
- सात सितंबर 2017- शाहपुर के शक्ति नगर में महिला शोभा अपनी बड़ी बेटी एंजल, बेटे अथर्व और छोटी बेटी आराध्या संग पंखे से लटक गई थी। घटना में शोभा व उसकी बड़ी बेटी एंजल की मौत हुई था जबकि दो बच्चे बच गए थे।
- 18 मई 2018- कैंट इलाके के महादेव झारखंडी निवासी महिला शशि सिंह ने पहले अपनी बेटी दीक्षा उर्फ एंजल और बेटे नैवेद्य का गला दबाकर मार दिया था और खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। बच्चों का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था और महिला बिस्तर के बगल में फंदे से लटकी थी। शशि के पति संतोष ने पहले ही आत्महत्या कर ली थी।
- चार फरवरी 2019- राजघाट निवासी व्यापारी रमेश गुप्ता ने पूरे परिवार संग आत्मघाती कदम उठाया था। रमेश ने अपनी पत्नी सरिता, बेटी रचना, पायल व छोटे बेटे आयुष को खाने में पहले जहर दे दिया, फिर खुद ट्रेन के आगे कूद गए थे। घटना में रमेश, पत्नी सरिता, पायल, आयुष की मौत हो गई थी। जबकि, एक बड़ा बेटा व बेटी रचना बच गई थी।
- 6 मई 2020- पिपराइच के उनोला स्टेशन के पास पूजा नाम की महिला ने अपनी तीन बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
- 22 अक्तूबर 2021- खोराबार के भैंसहा निवासी मंजू देवी ने अपने बेटे अनूप व बेटी अमृता के साथ आग लगा ली थी। जिसमें बच्चों की मौत हो गई थी और महिला बच गई थी।
