
1 of 5
अखिलेश यादव – फोटो : amar ujala
सपा संस्थापक और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने अपने पिता की अस्थियों का संचयन और पिंडदान किया।
अखिलेश ने पिता के जाने का दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पहली बार लगा… बिन सूरज के सवेरा उगा।
आज पहली बार लगा…
बिन सूरज के उगा सवेरा. pic.twitter.com/XlboMo8G2V
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2022

अखिलेश यादव अपने परिवार व गांव के लोगों के साथ नजर आए। वो इस दौरान बहुत गंभीर दिखाई दे रहे थे।
देश के पूर्व रक्षामंत्री, यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे और दो अक्तूबर से उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। सोमवार को ही उनके पार्थिक शरीर को सैफई स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया था। जहां मंगलवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए देश के सभी बड़े राजनेता आए थे। भाजपा, कांग्रेस और दक्षिण के राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रमुख नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस तरह सपा संरक्षक को श्रद्घांजलि दी।
मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा… नेताजी का नाम रहेगा… और नेता जी अमर रहे के नारे उनके समर्थक लगाते रहे।
