शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना की जाती है। वहीं नवरात्रि में कई जगह डांडिया और गरबा भी खेला जाता है। जिसमे महिलाएं सजधज कर शामिल होती है। अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं। तो लहंगा चोली सबसे बेस्ट ऑप्शन है। वैसे तो मार्केट में आपको बहुत सारी डिजाइन में लहंगे मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहें तो एक्ट्रेस के इस डिजाइन के लहंगों को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप त्योहारों के सीजन में बिल्कुल ब्राइट और चमकदार कलर की तलाश में हैं तो पर्पल कलर के इस लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट और लहरिया प्रिंट के साथ एंब्रायडरी वर्क वाले इस लहंगे में संजना सांघी का लुक शानदार है।

जान्हवी कपूर का ये लाल रंग का लहंगा नवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। गोटा पट्टी लहरिया डिजाइन के इस घेर वाले लहंगे को आप पहनकर बेहद खूबसूरत लगेगी। वहीं साथ में एंब्रायडरी वाला ब्लाउज लुक को खूबसूरत बनाएगा।

त्योहारों में ब्राइट कलर पहनना पसंद है तो रिया चक्रवर्ती का ये घेरदार लहंगा बेहद खूबसूरत लगेगा। फुल स्लीव के साथ शियर फैब्रिक का दुपट्टा पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। जिसे आप आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।

अगर आप फ्लोरल प्रिंट की शौकीन हैं तो माधुरी दीक्षित के इस लहंगा को ट्राई करें। इसके साथ मिरर और सितारों की एंब्रायडरी वाली चोली बेहद खूबसूरत लग रही है। जिसे माधुरी ने बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया है। आप इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर खूबसूरत दिखेंगी।

अगर आप लहंगा को बिल्कुल मॉडर्न लुक में पहनना चाहती हैं तो खुशी कपूर के इस ए लाइन घेर वाले लहंगा को ट्राई कर सकती हैं। पेस्टल शेड के साथ इस लहंगे के साथ चोली को न्यू स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आप भी चाहे तो इस डिजाइन को कैरी कर आकर्षक दिख सकती हैं।
