Search
Close this search box.

ब्रह्मास्त्र के आगे नहीं टिक पाई चुप-धोखा,जानें रविवार को कैसा रहा फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Share:

Box Office Report

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से लेकर सनी देओल की चुप तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां ताबड़तोड़ कमाई करते हुए की रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, सनी देओल की फिल्म चुप भी ब्रह्मास्त्र को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी बीच अब रविवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितने की कमाई-

ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज

ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले वीकएंड ताबड़तोड़ कमाई की थी। अपनी लागत के करीब पहुंच यह फिल्म अब भी जमकर कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी कमी हो गई है। वहीं, बात करें 17वें दिन हुई कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे रविवार इस फिल्म ने 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।
चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 

चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और साउथ अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट को रिलीज के पहले ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। हालांकि, रिलीज के अगले दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी। वही, बात करें तीसरे दिन हुई कमाई की तो फिल्म के कलेक्शन में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रविवार को 2 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया है। इस हिसाब से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 7.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
धोखा राउंड द कॉर्नर

धोखाः राउंड द कॉर्नर 

आर माधवन की फिल्म धोखाः राउंड द कॉर्नर पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। रिलीज के पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने वाली ये फिल्म अब लाखों में सिमट के रह गई है। हाल ही में सामने आए फिल्म के तीसरे दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले रविवार को फिल्म की कमाई फिल लाखों में ही सिमट गई है। धोखाः राउंड द कॉर्नर ने तीसरे दिन महज 55 लाख का कारोबार किया है।
विज्ञापन
वेंधु थानिंधथु काडू

वेंधु थानिंधथु काडू

बॉक्स ऑफिस पर अब साउथ फिल्मों का जादू कम होता जा रहा है। बीते कुछ समय से रिलीज हो रही साउथ की फिल्में अब दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पा रही है। बीते दिनों रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘वेंधु थानिंधथु काडू’ ने पहले दिन भले ही धमाकेदार शुरुआत की हो, लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच 11वें दिन हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने दूसरे रविवार 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कलेक्शन 33.36 करोड़ हो गया है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news