टीवी की दुनिया को सिर्फ कहने को छोटा पर्दा कहा जाता है, लेकिन आज के समय में इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीरियल्स को देखने के लिए दर्शकों के बीच फिल्मों जितनी उत्सुकता देखने को मिलती है। दरअसल, ज्यादातर सीरियल में रोज कोई न कोई धमाका होता ही रहता है और दर्शक बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार करते हैं। टीवी सीरियल्स की कहानी आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण और चटपटी होती रहती है और यही उत्सुकता लोगों को सीरियल से बांधे रखती है। तो चलिए जानते हैं आज अनुपमा से लेकर इमली तक में क्या होने वाला है। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट।

अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में एक धमाकेदार ट्विस्ट की ओर बढ़ रही है। ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज, बा और तोषू को छोड़कर पूरा शाह परिवार राखी का त्योहार मनाने कपाड़िया मेंशन पहुंच जाता है। अनुपमा सबको देखकर खुश होती है, लेकिन पाखी को वहां पाकर उसे और अनुज दोनों को अच्छा नहीं लगता। अनुपमा पाखी को पूछती है कि क्या उसकी बेइज्जती करने में कोई कमी रह गई थी, जो वो यहां आ गई है। पाखी अपनी मां से बहुत गिड़गिड़ाकर अपनी मां से माफी मांगती है। लेकिन अनुपमा भी ठीक उसी तरह सबके सामने पाखी को खरी-खोटी सुनाती है, जैसे उसने सुनाई थी। उधर वनराज को अपने बच्चों के द्वारा ऐसे त्योहार वाले दिन उसे छोड़कर चले जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।

ये हैं चाहतें
‘ये हैं चाहतें’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पीहू प्रीशा को उसके कॉलेज में होने वाले कॉम्पिटिशन के बारे में बताती है। वहीं दूसरी तरफ, रुद्राक्ष भी प्रीशा से मिलता है और उसे बात करने की कोशिश करता है।

गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट ही पाखी की डिलीवरी कराता है। भारी बारिश की वजह से पाखी को हॉस्पिटल नहीं ले जाया जा सका और सई भी वहां से नहीं आ पाई। ऐसे में सई हॉस्पिटल से वीडियो कॉल पर विराट को असिस्ट करती है कि उसे कैसे-कैसे करना है।

बन्नी चाऊ होम डिलीवरी
‘बन्नी चाऊ होम डिलीवरी’ में आप देखेंगे कि बन्नी गुस्से में आग बबूला होकर सुरेश और उसके घर वालों से सारे रिश्ते तोड़ देती है। विष्णु के लाख माफी मांगने के बाद भी बन्नी नहीं रुकती और वह अपना फैसला सबको सुना देती है। इतना सब होने के बाद मानिनी शादी रोकने के लिए आती है, लेकिन उसे वहां पर सिर्फ देवराज की चिट्ठी रखी हुई मिलती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आज आप देखेंगे कि अनशिका के मुंबई शिफ्ट होने के फैसले ने सब न खुश हैं और सभी उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षरा और अभिमन्यु उसकी तरफ से घरवालों से बात करते हैं। इन सब के बीच, अनशिका की मां कायरव से उसकी शादी की घोषणा कर देती है।

आशा खबर / शिखा यादव