Search
Close this search box.

रामलीला विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी

Share:

रामलीला विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं तन और मन की शुद्धि के लिए कर रहीं ये काम’

लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी बनीं, विरोध के बावजूद कमेटी ने फैसला बरकरार रखा. वीएचपी ने आपत्ति जताई, आर्य बब्बर रावण की भूमिका में हैं.

विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, तन-मन की शुद्धि के लिए कर रहीं काम
दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला के कलाकारों में पूनम पांडे को शामिल करने का विरोध हो रहा है. उन्हें रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाने का मौका मिला था. मगर लगातार उन्हें कास्ट करने पर विरोध जताया जा रहा था. मगर कमेटी विरोध को नजरअंदाज करते हुए अपने फैसले पर कायम है.लव-कुश रामलीला में मंदोदरी बनेंगी पूनम पांडे, विश्व हिंदू परिषद ने जताया  विरोध - Poonam Pandey play Mandodari in Lov Kush Ramlila VHP Oppose tmovg -  AajTak

इस दौरान कमेटी ने पूनम पांडे का एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वह मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए उन्होंने क्या संकल्प लिया है.
विवाद पर बोलीं पूनम पांडे
इस वीडियो में पूनम पांडे कहती हैं, “दिल्ली के लाल किला में विश्व प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है. मैं इसके लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं. मंदोदरी एक महत्वपूर्ण भूमिका है, और वह रावण की पत्नी थीं. मैं इस खूबसूरत किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हूं.” 

वीएचपी ने किया था विरोध
बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने रामलीला में पूनम पांडे को लिए जाने पर आपत्ति जताई थी. वहीं, रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया था कि पूनम पांडे ही मंदोदरी का किरदार निभाएंगी.

Poonam Pandey Ki Ramleela: दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे बनेंगी मंदोदरी?  भड़के संत, बोले- 'वो अश्लील औरत' | Poonam Pandey will play Mandodari in  Delhi's Ramlila, enraged saints said, "She is

पूनम पांडे की रामलीला में एंट्री… मंदोदरी बनने पर भड़के साधु संत, कमेटी ने बताया क्यों दिया किरदार?
कमेटी का भी आया था रिएक्शन
अर्जुन कुमार ने कहा था, “स्वाभाविक है कि सभी लोग एक जैसी सोच नहीं रख सकते. कुछ लोग पूनम पांडे के चयन का विरोध कर रहे हैं, जबकि कुछ समर्थन में हैं. हर किसी की अपनी सोच हो सकती है. हमारा मानना है कि भले ही किसी ने अतीत में बोल्ड दृश्य दिए हों, लेकिन जब वह प्रभु राम के इस मर्यादित मंच पर मंदोदरी जैसे पवित्र किरदार में आएंगी, जो रावण को अच्छाई का रास्ता दिखाने की कोशिश करती हैं, तो निश्चित रूप से इससे उनके मन और विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा. हमारा मानना है कि पूनम पांडे का यह किरदार उनके जीवन को धार्मिक और मर्यादित दिशा में ले जाएगा.” 

कब से कब तक होगी रामलीला
लव कुश रामलीला 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इस बार रावण का किरदार बॉलीवुड अभिनेता आर्य बब्बर निभा रहे हैं. राम की भूमिका में किंशुक वैद्य, सीता की भूमिका में रिनी आर्य और परशुराम की भूमिका में भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिखाई देंगे.

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news