18 सेकंड तक भाग-भागकर थके 11 खिलाड़ी, पर नहीं कर पाए आउट, हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट
)
क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आग लगा रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच जाते हैं। 18 सेकंड़ की रस्साकसी में न तो एक भी रन बनता है और न ही फील्डर रन आउट कर पाते हैं।
![]()
Ind vs Nz: धीमी बैटिंग और टीम इंडिया के अप्रोच पर तीखे बाउंसर, श्रेयस अय्यर ने दिया गोल-मोल जवाब

दूसरी ओर, फील्डर थ्रो करता है, लेकिन गेंद न तो स्टंप्स पर लगती है और न ही उसे कोई फील्डर पकड़कर रन आउट कर पाता है। अब एक और ट्विस्ट यह है कि नॉनस्ट्राइकिंग वाला बल्लेबाज इस दौरान वापस अपनी क्रीज में पहुंचता है, जबकि विकेटकीपर भी इस भागादौड़ी में नॉनस्ट्राकिंग एंड पर पहुंच जाता है। वह पूरी तरह अलर्ट में था कि गेंद आते ही वह स्टंप्स उखाड़ देगा, लेकिन ऐसा करने का मौका उसे नहीं मिलता है।

