Search
Close this search box.

सेना में भर्ती की नई नीति के विरोध से बढ़ा तनाव

Share:

Agnipath Scheme Indian Army Agniveer

सेना में भर्ती की नई नीति ‘अग्निवीर’ के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए बवाल से प्रयागराज में भी तनाव बढ़ गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीआरओ तथा एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो संवेदनशील तथा छात्र बहुल क्षेत्रों पर नजर रखेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे भर्ती परीक्षा के परिणाम के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। उस दौरान भी बवाल की शुरुआत दूसरे शहरों से हुई थी, जिसकी आंच में प्रयागराज भी झुलसा। अब अग्निवीर भर्ती नीति के विरोध में अलग-अलग जिलों में युवा आंदोलनरत हैं। कई जगहों पर उन्होंने उग्र प्रदर्शन भी किया। ऐसे में यहां भी छात्र सड़क पर न जाएं इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं।

प्रशासन की तरफ से सीआरओ तथा दो एसडीएम स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी तथा सीओ भी तैनात किए गए हैं। बवाल की आशंका वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है। अधिक छात्र संख्या वाले स्थानों की भी सूची तैयार की गई है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा लाज संचालकाें तथा छात्रों के बीच दखल रखने वाले अन्य प्रमुख लोगों की भी सूची तैयार की गई है।

अफसराें ने बृहस्पतिवार को लाज संचालकों तथा अन्य लोगों से वार्ता की तथा सहयोग की अपील की। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि  संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और फोर्स लगाई जाएग

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news