
रिलीज डेट- 25 फरवरी
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी और इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की क्वीन ‘गंगूबाई’ की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, आलिया की इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म पर कमाठीपुरा के स्थानिय लोगों ने आरोप लगाया था कि जिस तरह से कमाठीपुरा को फिल्म में दिखाया गया है वह गलत है। इससे उनके क्षेत्र की बदनामी हो रही है। लेकिन ये भी सच है कि विरोध का फिल्म पर कुछ खास असर नहीं हुआ। इस फिल्म ने 132.01 करोड़ का कलेक्शन किया था।

रिलीज डेट- 3 जून
बिग बजट फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार नजर आए थे और उन्होंने फिल्म में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी सम्राट की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बवाल हुआ था। हिंदू संगठनों को फिल्म के नाम पर आपत्ति थी। उन्होंने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

रिलीज डेट- 22 जुलाई
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘शमशेरा’ को रिलीज से पहले हिट बताया जा रहा था। फिल्म में रणबीर कपूर की छवि एक्शन हीरो वाली दिखी और उनके इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया। लेकिन फिल्म में संजय दत्त का लुक विवादों में फंस गया था। अभिनेता के लुक को लाल टीके से पूरा किया गया था और इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उम्मीद से भी कम थी। लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म कमाई में और गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन महज 7.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। हैरानी की बात ये है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मुकाबले दूसरे दिन ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘शमशेरा’ ने भी ज्यादा कमाई की थी।
फिल्म | बजट (करोड़ में) |
पहले दिन की कमाई (करोड़ में) |
दूसरे दिन की कमाई (करोड़ में) |
टोटल कलेक्शन (करोड़ में) |
गंगूबाई काठियावाड़ी | 175 | 10.47 | 13.30 | 132.01 |
सम्राट पृथ्वीराज | 175 | 10.70 | 12.60 | 66 |
शमशेरा | 150 | 10.25 | 10.5 | 40.45 |
लाल सिंह चड्ढा | 180 | 12 | 7.44 | — |
रक्षा बंधन | 70 | 9 | 6 – 6.40
|
आशा खबर / शिखा यादव
