Search
Close this search box.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से

Share:

president election voting live updates draupadi murmu yashwant sinha rashtrapati  chunav 2022 latest news vwt | President Election Voting Live : भारत के  16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज सुबह 10

राष्ट्रपति पद के लिए आज (सोमवार) होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूर्वाह्न 10 बजे से मतदान शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक इसमें हिस्सा लेंगे। सांसदों को हरे और विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिलेंगे। चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे।

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इस मुकाबले में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। उन्हें सत्ताधारी गठबंधन के अलावा बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल और जद (एस), झामुमो, शिवसेना और टीडीपी का समर्थन हासिल है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक मतदान होगा।

मतदान के बाद सभी राज्यों से मतपेटी दिल्ली लाई जाएंगी। 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

इस चुनाव में मतों का कुल मूल्य 10,86,431 है। इनमें द्रौपदी मुर्मू को 6,67,000 मत मूल्य मिलने की संभावना है। एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से विधायकों के वोटो का मूल्य अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश के एक विधायक के मत का मूल्य सबसे ज्यादा 208 है। झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र में यह 175, सिक्किम में सात, नागालैंड में नौ और मिजोरम में आठ है। वोटों का गणित से द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की समझी जा रही है।

द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी। साथ ही आदिवासी समुदाय से देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी।

आशा खबर /रेशमा सिंह पटेल

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news