आम इंसान हो या सेलेब्स हर कोई चाहता है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे, लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है। कई बार घरेलु हिंसा तो कभी गलतफहमियों के चलते रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें पहली शादी से तो दर्द मिला ही इसके साथ ही दूसरी शादी भी नाकामयाब रही।

श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी टीवी का एक जाना-माना नाम हैं। वह काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। श्वेता ने साल 2007 में राजा चौधरी से तलाक लिया था और इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली संग शादी की। हालांकि यह शादी भी नहीं टिक पाई और दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। मामला यहां तक बिगड़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के ऊपर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं।

चाहत खन्ना
‘कुमकुम’, ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री चाहत खन्ना कि किस्मत भी शादी के मामले में अच्छी नहीं रही। महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस की साल 2006 में नरसिंघानिया से शादी हुई थी। हालांकि ये शादी सिर्फ 6 महीने में ही टूट गई। इसके बाद साल 2013 में चाहत की शादी कारोबारी फरहान मिर्जा से हुई लेकिन ये शादी भी कामयाब नहीं रही।

स्नेहा वाघ
सीरीयल ‘वीर की अरदास वीरा’ में रतन सिंह के किरदार से पहचान बनाने वाली स्नेहा वाघ भी दो शादियां टूटने का दर्द झेल चुकी हैं। जब उनकी पहली शादी आविष्कार दार्वेकर से हुई थी तो वह महज 19 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, घरेलु हिंसा की वजह से उनका ये रिश्ता खत्म हो गया। इससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगा और सात साल के बाद उन्होंने दोबारा शादी की लेकिन इस बार भी उनकी किस्मत इस मामले में अच्छी नहीं रही।

दीप शिखा नागपाल
अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल को टीवी से लेकर फिल्मों में भी देखा जा चुका है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन निजी जिंदगी इतनी अच्छी नहीं रही। एक्ट्रेस ने 1997 में पहली शादी जीत उपेंद्र से की थी लेकिन साल 2007 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की, हालांकि चीजें सही नहीं रहीं और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।