Search
Close this search box.

तमिलनाडु के 20 मछुआरे श्रीलंका से रिहा होकर लौटे

Share:

तमिलनाडु के 20 मछुआरे श्रीलंका से रिहा होकर लौटे; पूर्व माकपा नेता प्रसेनजीत बोस कांग्रेस में शामिल

सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र के सहयोगियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। मामला वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से सरकारी धन को निजी खातों में ट्रांसफर करने से जुड़ा है। सीबीआई का आरोप है कि फरवरी से मई 2024 के बीच निगम के खातों से 84 करोड़ रुपये ग़लत तरीके से निकाले गए। सोमवार को सीबीआई ने नागेंद्र की बहन, बहनोई, निजी सहायक और करीबी सहयोगियों के ठिकानों की तलाशी ली। जांच में 2.17 करोड़ और 64 लाख रुपये विभिन्न खातों में हेरफेर से भेजे जाने का खुलासा हुआ। कर्नाटक हाईकोर्ट इस जांच की निगरानी कर रहा है।

Prasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. File
Prasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FilePrasenjit Bose. FileEconomist and former CPM leader Prasenjit Bose to join Congress in Kolkata today. Who is he?

कांग्रेस में शामिल हुए अर्थशास्त्री प्रसेनजीत बोस
अर्थशास्त्री और माकपा के पूर्व नेता प्रसेनजीत बोस कोलकाता में एक कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के संघर्ष का समर्थन करेंगे। बोस (51 वर्षीय) ने सोमवार को यहां एक औपचारिक समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ली, जिसमें पार्टी के नेता गुलाम अहमद मीर, सैयद नसीर हुसैन, कन्हैया कुमार और राज्य इकाई अध्यक्ष शुभंकर सरकार मौजूद थे। बोस ने पत्रकारों से कहा, हमें संविधान की रक्षा करनी है और एक गैर-सांप्रदायिक सरकार बनानी है। यह काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है। मैं राहुल गांधी के नेतृत्व में इस संघर्ष का हिस्सा बनने कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

उन्होंने 2012 में माकपा से इस्तीफा दिया था, क्योंकि पार्टी के निर्णय से उनके मतभेद थे। उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था। इसके बाद बोस को माकपा से निष्कासित कर दिया गया था। इस बीच, हुसैन ने पश्चिम बंगाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कीं और कहा कि मुख्य चर्चा कांग्रेस को मजबूत बनाने पर फोकस रही। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस तरह के फैसले पार्टी की हाई कमान करती है।

जादवपुर विवि में छात्रा की मौत: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, NCW  ने भी जांच की मांग की
पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका मंडल की मौत मामले में उसके माता-पिता ने पुलिस में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा बीते 11 सितंबर की रात कैंपस के तालाब में बेहोश पाई गई थी और बाद में अस्पताल में मृत घोषित हुई। परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह तैरना नहीं जानती थी, इसलिए शक है कि उसे धक्का दिया गया। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की और घटनाक्रम जोड़ने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना बताया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

News Updates 16th Sept North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
अमित शाह (फाइल) – फोटो : एएनआई
सरकार देश से ड्रग्स को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार से शुरू हो रहे एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कहा कि मोदी सरकार भारत में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ है। शाह ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह ड्रग विनाश अभियान के उद्घाटन के मौके पर 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स नष्ट किए जाएंगे। शाह ने लिखा, मोदी सरकार देश के सभी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को एकजुट कर ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। कल दिल्ली में राज्यों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के आठ प्रमुख एजेंडों में भगोड़ों और मादक पदार्थों के अपराधियों का निर्वासन और प्रत्यर्पण, वित्तीय जांच, और नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों (पीआईटीएनडीपीएस) अधिनियम में अवैध तस्करी की रोकथाम के सख्त प्रवर्तन शामिल हैं।

AIADMK में निष्कासित नेताओं की वापसी की संभावना नहीं
तमिलनाडु की राजनीति से जुड़े अहम घटनाक्रम में एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने कहा है कि वे पार्टी से निकाले जा चुके नेताओं को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने ओ. पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन जैसे निष्कासित नेताओं की वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए कहा, पार्टी से विश्वासघात करने वालों के लिए जगह नहीं है। पलानीस्वामी ने 2017 में केंद्र सरकार द्वारा उनकी सरकार को बचाने के लिए भाजपा की सराहना की और कहा कि आत्मसम्मान सत्ता से बड़ा है। उन्होंने विपक्षी डीएमके पर भाजपा गठबंधन को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। ईपीएस ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एआईएडीएमके किसी परिवार की नहीं, बल्कि जनता की पार्टी है।

पूर्व सांसद लोर्हो एस. फोजे ने नागा पीपुल्स फ्रंट की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया
पूर्वोत्तर भारत की राजनीति से जुड़ी अहम खबर में मणिपुर के पूर्व सांसद लोर्हो एस. फोजे ने नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सेनापति जिले के रहने वाले फोज़े ने 11 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में ‘निजी कारणों’ का हवाला दिया। 65 वर्षीय डॉक्टर से राजनेता बने फोज़े माओ नागा समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं था और एनपीएफ को विभिन्न भूमिकाओं में काम करने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया। फोज़े 2019 में आउटर मणिपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत
केरल के कोल्लम जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान तिरुवनंतपुरम के अजित (28), पलक्कड़ के संजय (23) और कोल्लम के विजिल (27) के रूप में हुई। घायल युवक अक्षय (पलक्कड़) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, विजिल, संजय और अक्षय शादी समारोह में जा रहे थे और तेज रफ्तार में दूसरी दिशा से आ रहे अजित की बाइक से टकरा गए। पुलिस ने विजिल के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

देश के भू-स्थानिक मानचित्रों को अपडेट करने की तैयारी, RGI ने जारी किए निर्देश
भारत की जनगणना 2027 की तैयारी के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) ने सभी निदेशालयों को निर्देश दिया है कि नदियों, जंगलों, राजमार्गों और रेलवे लाइनों जैसी प्राकृतिक व परिवहन सुविधाओं को भू-स्थानिक मानचित्रों में अद्यतन किया जाए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रशासनिक सीमाओं को भी वर्तमान अधिकारक्षेत्र के अनुसार अपडेट किया जाएगा ताकि कवरेज में कोई चूक न हो। ये डिजिटल मानचित्र हाउसलिस्टिंग ब्लॉक व जनगणना कार्य हेतु आधार बनेंगे। RGI ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से हाउसलिस्टिंग और 1 फरवरी 2027 से जनगणना प्रारंभ होगी।

बीआरएस विधायकों की अयोग्यता मामले में पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया जवाब
तेलंगाना विधानसभा में विपक्षी पार्टी- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने विधानसभा अध्यक्ष जी. प्रसाद कुमार को पार्टी विधायकों की अयोग्यता के मामले में जवाब दिया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण मांगा था। बीआरएस नेता जगदीश रेड्डी ने सोमवार को अपने जवाब के बारे में बताया कि पार्टी ने छह विधायकों पर जवाब दिया है जबकि दो नेताओं के बारे में जवाब बाद में दिया जाएगा। रेड्डी ने कहा, विधायक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बीआरएस नहीं छोड़ा, लेकिन पार्टी ने उनके कांग्रेस में शामिल होने के सबूत दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को स्पीकर को तीन महीने में इस मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

हैदराबाद में दीवार गिरने से ओडिशा के प्रवासी मजदूर की मौत, छह घायल
तेलंगाना के हैदराबाद के पेटबशीराबाद इलाके में सोमवार को एक फंक्शन हॉल की दीवार गिरने से ओडिशा के 56 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मजदूर पास ही स्थित कंक्रीट प्लांट में काम करते थे और शेड में सो रहे थे, तभी रातभर हुई बारिश के बाद दीवार ढह गई। एक की मौके पर मौत हुई जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस बीच, हैदराबाद डिज़ास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) ने बताया कि रविवार शाम भारी बारिश के दौरान नालों में बह गए तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

त्योहार में भीड़ से निपटने के लिए एयरपोर्ट  पर खोले जाएंगे और आव्रजन काउंटर
गृह मंत्रालय ने सभी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए पर्याप्त संख्या में आव्रजन काउंटर खोलने और अधिकारियों को 24 घंटे तैनात करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम आगामी त्योहारों और पर्यटक सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाया गया है। पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम के तहत पहले से सत्यापित भारतीय नागरिकों व प्रवासी भारतीय कार्डधारकों के लिए आव्रजन प्रक्रिया सुगम बनाया गया है।

संसद की दीवारों पर लगेंगे इलेक्ट्रिक फेंस; CPWD की निविदा पर बोली 18 को
संसद भवन की सुरक्षा अब और कड़ी होने जा रही है। इसके चारों ओर खास लाइटें लगाई जाएंगी और चारदीवारी पर बिजली से चलने वाली बाड़ (इलेक्ट्रिक फेंस) भी होगी। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिसर में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और घुसपैठ पकड़ने वाली आधुनिक प्रणाली लगाई जाएगी। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने संसद सुरक्षा से जुड़ी परियोजना के लिए निविदा जारी की है। अनुमानित लागत 14.63 करोड़ रुपये से ज्यादा है और बोली 18 सितंबर को खुलेगी। सीपीडब्ल्यूडी ने कहा, इस काम में संयुक्त उद्यम की अनुमति नहीं होगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल में संसद की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। पिछले माह एक व्यक्ति संसद को दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। 13 दिसंबर 2023 को दो लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर दर्शक दीर्घा से कूद पड़े थे और एक कैन फेंका था।

पीएम मोदी 20 को गुजरात दौरे पर, कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक जनसभा का संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। भावनगर के कलेक्टर मनीष कुमार बंसल ने कहा, प्रधानमंत्री 20 सितंबर को भावनगर का दौरा करेंगे और जवाहर मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्डों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से संबंधित एक नीति का भी शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश बंदरगाह एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव रमेश चंद मीणा और गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ राजकुमार बेनीवाल ने रविवार को भावनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां परखी।

पत्रकारों, मीडिया संगठनों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि निंदनीय : आईएनएस
इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने पत्रकारों और मीडिया संगठनों पर हमले की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। सोसाइटी ने जनता के हित में काम करने वाले पत्रकारों को चुप कराने के उद्देश्य से की जाने वाली ऐसी कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की है। साथ ही, मजबूती से उनके साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। आईएनएस के अध्यक्ष एमवी श्रेयम्स कुमार ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश से प्रकाशित समाचारपत्र साक्षी ने अपने पत्रकारों के खिलाफ कई बार बदले की भावना से शिकायतें दर्ज कराने, जांच के नाम पर संस्थानों और संपादक के घर की तलाशी करवाने जैसी घटनाओं पर ध्यान आकृष्ट किया है। यही नहीं, पत्रकारों पर कई बार हमले भी हुए हैं। श्रेयम्स कुमार ने कहा कि सोसाइटी ऐसी घटनाओं की निंदा करती है, जो स्वतंत्र पत्रकारिता को बाधित करने के प्रयासों की दर्शाती हैं। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता की बुनियाद पर हमला हैं। पत्रकारों को बिना किसी भय, धमकी या हिंसा के अपनी पेशेवर ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम होना चाहिए। भारत में प्रेस विरोध करने वाला नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही को मजबूत करने में सहयोगी की भूमिका निभाता है।

मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी-जो नेताओं के घरों को जलाया
मणिपुर के चुराचांदपुर में रविवार देर रात हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने कई कुकी-जो नेताओं के घरों पर हमला किया और आगजनी की। फिलहाल जिले में हालात तनावपूर्ण हैं। सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक हमले में कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (केएनओ) के एक्सटर्नल सेक्रेटरी कैल्विन का आवास पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके अलावा सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) से जुड़े एक अन्य नेता का घर भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। कुकी-जो कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रवक्ता गिंजा वुअलजोंग का घर भी निशाना बनाया गया, लेिकन लोगों ने उसे बचा लिया।फिलहाल चुराचांदपुर में हालात तनावपूर्ण हैं।

दिव्यांग कल्याण योजनाओं की अब थर्ड पार्टी जांच होगी
दिव्यांगों के अधिकार कानून (एसआईपीडीए) के तहत चल रही योजनाओं के असर और प्रभावशीलता को समझने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान थर्ड पार्टी मूल्यांकन करेगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 11 सितंबर को संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कहा कि यह आकलन योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता और असर जानने में अहम होगा।

जस्टिस सुंदर ने मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जज के पद की ली शपथ
न्यायमूर्ति एम सुंदर ने सोमवार को मणिपुर हाईकोर्ट के 10वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति सुंदर को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेखर की सेवानिवृत्त के बाद न्यायमूर्ति सुंदर को 13 सितंबर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले न्यायमूर्ति सुंदर मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news