Search
Close this search box.

बंगाल : उच्च माध्यमिक परीक्षा के रिजल्ट घोषित, 88 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल

Share:

Adisha Devsharma

दिनहाटा की अदिशा देवशर्मा राज्य में अव्वल

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने 12वीं परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस बार 88.44 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। संसद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉप टेन छात्रों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि कूचबिहार जिले की दिनहटा स्थित सनीदेवी जैन हाई स्कूल की छात्रा अदिशा देवशर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया है। उसे 500 में से 498 नंबर मिले हैं। पश्चिम मेदिनीपुर के जलचक्र नटेश्वरी नेताजी विद्यायतन के छात्र सायनदीप सामंत 497 नंबर हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। चार छात्र थर्ड आए हैं जिन्हें 496 नंबर मिले हैं। 495 नंबर हासिल कर आठ छात्र चौथे स्थान पर हैं जबकि 494 नंबर के साथ 11 छात्र पांचवें स्थान पर हैं।

टाप टेन की सूची में कुल 272 छात्र अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें 144 लड़के और 128 लड़किया शामिल हैं। जिलों में पूर्व मेदिनीपुर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इसके अलावा पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, कालिमपोंग सहित सात जिलों में 90 फ़ीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार भी राजधानी कोलकाता का प्रदर्शन जिलों के मुकाबले निराशाजनक रहा है।

इस बार लड़कों की सफलता दर 80 फ़ीसदी जबकि लड़कियों का सफलता दर 86.58 फ़ीसदी रहा है। इस साल कुल सात लाख 45 हजार 66 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा संपन्न होने के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया गया। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रिजल्ट आज जारी होने के बावजूद मार्कशीट व प्रमाणपत्र 20 जून से स्कूलों से में उपलब्ध रहेगा।

आशा खबर /रेशमा सिंह पटेल

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news