पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वा होके सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरसअल, उर्वा होके अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण ही नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री का वीडियो देख यूजर्स सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं, ‘उर्वा, यह तुम्हारे बस की बात नहीं’। अब सवाल यह उठता है कि अभिनेत्री ने ऐसा क्या किया की उन्हें इस तरह आड़े हाथ लिया जा रहा है।

2 of 4
उर्वा होकेन – फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्वा होके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री पैंटीन ब्राइडल कोर्चर वीक में डिजाइर रीमा एहसान के लिए रैंप पर वॉक करते नजर आ रही हैं। वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उर्वा जैसे ही रैंप पर चलने के लिए आगे बढ़ती हैं, उनके कदम डगमगाने लगते हैं। उन्हें देख एक पल के लिए ऐसा लगाता जैसे मनो अभी रैंप पर गिर जाएंगी। हालांकि, किसी तरह लड़खड़ाते हुए उर्वा अपनी वॉक पूरी कर लेती हैं।

अभिनेत्री का यह खराब रैंप वॉक वाला वीडियो देख उनका उन्हीं के देश में मजाक उड़ने लगा है। एक यूजर्स ने लिखा, “अगली बार रैंप वॉक के लिए मॉडल्स को हायर करना”। अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बीबी, लहंगा थोड़ा सामने से उठा लो…चलने में आसानी होगी”। इतना ही नहीं, यूजर्स उर्वा की स्लीव पर कटआउट डिजाइन का भी मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘सारे फटे हुए कपड़े पहना दिए इसको’।

बता दें कि रैंप वॉक के लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री ने व्हाइट लहंगा चोली कैरी की थी। उर्वा के व्हाइट लहंगे पर व्हाइट कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अभिनेत्री ने लहंगा चोली पर लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उर्वा ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लहंगे पर मैचिंग व्हाइट नेकलेस, झुमके और टीके का सहारा लिया है।
