
बीएचयू से एक बड़ी खबर आ रही है। बीएचयू के अम्बेडकर हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने लगी। हॉस्टल के बाहर छात्रों का जमावड़ा लग गया। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

