ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 318.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि केजीएफ-2 और आरआरआर के बाद यह तीसरी भारतीय फिल्म है, जिसने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 183.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

दुनिया भर में छाई पोन्नियिन सेल्वन-1
कार्थी, विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, जयम रवि आदि की फिल्म का दुनिया भर में डंका बज रहा है। आलम ये कि ‘पोन्नियिन सेल्वन:1’ ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत तक की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो ‘पीएस-1’ ने रजनीकांत की ‘कबाली’, जिसने अमेरिका में 4.58 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, को पछाड़ 4.61 मिलियन डॉलर (37 करोड़ रुपये) का कारोबार कर डाला है। इसके साथ ही ‘2.0’ के बाद ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है।

हिंदी में नहीं चला मणिरत्न का जादू
दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ हिंदी राज्यों में अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। अमेरिका में फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म हिंदी में 15 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पा रही है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि हिंदी भाषी लोग चोर राजवंश के इतिहास के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, इस वजह से यह फिल्म हिंदी भाषी राज्यों में कमाल नहीं दिखा पा रही है।

हिंदी संस्करण ने कमाए इतने करोड़
| दिन | कमाई (हिंदी) |
| पहला दिन | 2 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 2.85 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 3.7 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 1.2 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 1.55 करोड़ रुपये |
| छठवां दिन | 2.1 करोड़ रुपये |
| सातवां दिन | 0.84 करोड़ रुपये |
| कुल | 14.24 करोड़ रुपये |

तमिल में सबसे ज्यादा कमाई
मणिरत्नम की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल में की है। पोन्नियिन सेल्वन 1 ने एक हफ्ते में ही तमिलनाडु में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है।

ऐसा रहा हफ्ते भर का ग्राफ
| दिन | कमाई (तमिल) |
| पहला दिन | 29.55 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 27.6 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 30.8 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 16.7 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 18.85 करोड़ रुपये |
| छठवां दिन | 17.65 करोड़ रुपये |
| सातवां दिन | 10.09 करोड़ रुपये |
| कुल | 151.24 करोड़ रुपये |

ऐसा रहा पीएस-1 का पहला हफ्ता
| दिन | कमाई |
| पहला दिन | 36.5 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 34.6 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 39.2 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 19.25 करोड़ रुपये |
| पांचवां दिन | 22 करोड़ रुपये |
| छठवां दिन | 20.9 करोड़ रुपये |
| सातवां दिन | 11.51 करोड़ रुपये |
| कुल | 183.96 करोड़ रुपये |