Search
Close this search box.

दिल्ली में खुशनुमा मौसम से दिन की शुरुआत, पर जाम से लोग हुए परेशान

Share:

Day starts with pleasant weather in Delhi

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी में लोगों को जहां एक तरफ राहत मिली, तो वही दूसरी ओर अपने ऑफिसों में जा रहे लोगों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज पूरे दिन राजधानी में विभिन्न स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही और फिर कुछ एक स्थानों पर जमकर पानी बरसा। खुशनुमा मौसम के साथ दिन की हुई शुरुआत से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की फुहार देखने को मिली। साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर और कैलाश हिल्स में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। देश के अन्य राज्यों में मानसून की गतिविधियों में तेजी आयेगी। विभाग का कहना है कि 05 अगस्त से 09 तक के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होगी।

जाम में फंसे लोग

राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश से विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव से एक बार फिर दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत जरूर दिलाई, लेकिन जगह-जगह जलभराव होने से राजधानी घंटों जाम से जूझती रही। इन जगहों पर हुआ जलभराव

नजफगढ़, द्वारका, तिलक नगर और राजौरी गार्डन में जलभराव हुआ तो नई दिल्ली इलाके में स्थित मिंटो रोड पर जलभराव की शिकायत मिली। इसके चलते मिंटो रोड की तररफ जाने वाले सारे वाहन कुछ देर के लिए रोक दिए गए।

वहीं सड़कों पर पानी भरने से ओखला रोड, जामिया नगर, संगम विहार, खानपुर, पुल प्रह्लादपुर, सरिता विहार आदि इलाकों में जलभराव हुआ। जबकि यमुनापार के पूर्वी दिल्ली के इलाकों तेज बारिश के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के आसपास जलभराव हो गया। जखीरा अंडरपास के नीचे बस रुकी,पम्प लगाकर पानी निकलने की कवायद शुरू की गई। वहीं लालकिला मुख्य सड़कों पर जलभराव के अलावा संपर्क मार्गों पर भी पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन इलाकों में लगा जाम

मुनिरिका,मोतीबाग, आइटीओ, आश्रम, आनंद विहार, लाजपतनगर के अलावा, चिल्ला बॉर्डर इलाके में भीषण जाम लग गया। पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर कड़कड़डूमा से लेकर लक्ष्मी नगर और आइटीओ तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जबकि लक्ष्मी नगर, ललिता पार्क, गीता कॉलोनी, गाजीपुर, मयूर विहार, पटपड़गंज, गांधी नगर, कृष्णा नगर, लाल क्वार्टर,शाहदरा, सीलमपुर, नंदनगरी, भजनपुरा, वज़ीराबाद, तिमारपुर तक जाम लग गया। उधर बुराडी, नाथूपुरा, आजादपुर, रोहतक रोड के आसपास के इलाके में बारिश के कारण काफी देर तक जाम रहा।

वहीं करोलबाग, पहाड़गंज, कश्मीरी गेट में ज्यादा संख्या में लोग फंसे। एम्स, ग्रीन पार्क, ओखला, निजामुदीन, बदरपुर, खानपुर, देवली, नजफगढ़, संगम विहार, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, धौलाकुआं, महिपालपुर, सरिता विहार, मिंटो रोड, भीकाजी कामा प्लेस, दिल्ली कैंट और कालका जी में लोग जाम में फंसे।

आशा खबर / शिखा यादव 

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news