राजभर को सुरक्षा दिए जाने पर सियासी दलों में चर्चा का दौर शुरू
– हाल के दिनों में सपा गठबंधन दल के नेता अखिलेश यादव से चल रहे हैं नाराज
समाजवादी पार्टी (सपा) के उप्र में गठबंधन के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। राजभर को इस सुरक्षा के मिलते ही उप्र के राजनीतिक सियासत को गर्मा दिया है। इसके पीछे सुभासपा अध्यक्ष का बीते दिनों राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन बताया जा रहा है। वहीं, राजभर की अखिलेश यादव से बढ़ती नाराजगी भी चर्चा में है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष च जहुराबाद सीट से विधायक ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सरकार की तरफ से दी गई इस सुरक्षा को सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, राजनीतिक दल इसे भाजपा की कूटनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में लगातार बोल रहे हैं। पिछले दिनों हुए राष्ट्रपति के चुनाव में भी भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।
आशा खबर / शिखा यादव
